दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस
(रघुबीर
सिंह
गाड़ेगांवलिया)
।
वैज्ञानिक शोध, नवाचार और शैक्षणिक क्षेत्र
में योगदान के लिए डॉ
पदम सिंह (मुख्य सांख्यिकीय सलाहकार मेदान्ता इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड
रिसर्च, हरियाणा, भारत) को साइंटिफिक लॉरेल्स
की ओर से वीरवार
13 अगस्त 2026 को अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिक
सम्मान-2026 से सम्मानित किया
गया। साइंटिफिक लॉरेल्स अंतराष्ट्रीय मंच है, जो विज्ञानं शोध
और नवाचार के क्षेत्र में
उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिको, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को
सम्मानित करता है। डॉ
पदम सिंह को यह सम्मान
उनके वैज्ञानिक शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में
योगदान के लिए प्रदान
किया गया ।
समाजसेवी
पवन कुमार धूड़िया ने समाजहित एक्सप्रेस
के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को बताया कि
समाज की हर पीढ़ी
में कुछ ऐसे लोग जन्म लेते हैं जिनकी पहचान किसी पद, पुरस्कार या प्रसिद्धि से
नहीं होती, बल्कि उनके काम से होती है।
भारत के महान वैज्ञानिक
डॉ पदम सिंह (मुख्य सांख्यिकीय सलाहकार मेदान्ता इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड
रिसर्च, हरियाणा, भारत) ऐसे ही व्यक्तित्व हैं।
उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी प्रयोगशालाओं, शोध और विद्यार्थियों के
बीच बिताई है ।

0 Comments